BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2024, 10:51 am
KHABAR : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान, विधायक परिहार ने जन-जन से की घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ’’हर घर तिरंगा अभियान’’ 9 से 15 अगस्त तक पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
विधायक दिलीपसिंह परिहार ने नीमच विधानसभा के समस्त नागरिकों से ’’हर घर तिरंगा अभियान’’ अंतर्गत अपने-अपने घरों-प्रतिष्ठानों पर तथा सोशल मीडिया अकाउन्ट पर अपनी डीपी में तिरंगा ध्वज लगाने की अपील की और तिरंगा ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर देशभक्ति की भावना जागृत की। 
इस अवसर पर परिहार ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें हर घर तिरंगा अभियान को यादगार बनाना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के पावन अवसर पर नीमच में ’’हर घर तिरंगा अभियान’’ को जन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान का मकसद हर भारतीय को हर भारतीय को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। परिहार ने आमजन से अपील की कि अपने घरो-प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहराएं। इसके साथ सेल्फी लें और इसे हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE