चित्तौड़गढ़। सेंती स्थित शांति भवन में श्रमण संघीय उपप्रर्वतनी विजय प्रभा जी मसा के सानिध्य में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कविता, श्लोक, राष्ट्रीय गीत, भाषण आदि प्रतियोगिता होगी। जैन दिवाकर महिला मंडल अध्यक्ष सरोज नाहर एवं मंत्री रेखा जारोली ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्वतंत्रता दिवस को दोपहर 1 से 2: 30 बजे तक के मध्य शांति भवन में होगी।
इसके लिए 14 अगस्त तक नाम लिए जाएंगे।
इसी क्रम में संघ अध्यक्ष लक्ष्मी लाल चण्डालिया ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर भाई- बहनों के सह जोडे जाप का भी आयोजन 18 अगस्त रविवार को प्रातः 9से 11 के मध्य शांति भवन में होगा। धर्म सभा में सेंती निवासी श्राविका रेणु दीपक रामपुरिया ने 9 उपवास के प्रत्याख्यान लिये।
इसी बीच अम्बेश सोभाग्य युवा मंडल अध्यक्ष लोकेश चोराडिया ने बताया कि आगामी 25 अगस्त रविवार को मंगलवाड़ में उपप्रवर्तक कोमल मुनि जी म सा आदि के सानिध्य मे होने वाले श्री अम्बेश सौभाग्य नवयुवक मंडल( संपूर्ण मेवाड़) के प्रथम अधिवेशन के लिए, तैयारियां जारी हें। इस सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ से भी युवा मंडल के सदस्य भाग लेंगे, जिसके लिए गत दिनों मेवाड़ नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंघवी संरक्षक अनिल खटोड, मंत्री अनिल बाफना ने शांति भवन में विराजित साध्वी विजय प्रभा जी आदि के दर्शन लाभ लेकर स्थानीय युवा मंडल सदस्यो को युवा अधिवेशन के लिए मनुहार निमंत्रण पत्र भेंट किया।