मनासा। उप वन मंडल अधिकारी मनासा आरआर परमार एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी रामपुरा भानु प्रताप सिंह सोलंकी को आज सुबह दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई कि गांव भमेसर में कारूलाल पिता रामचंद्र के बाड़े में मगरमच्छ होने की सूचना प्राप्त हुई। वन विभाग के अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए रेस्क्यू टीम को मोके पर भेजा। रेस्क्यू टीम ने 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद मगरमच्छ को पिंजरे में कैद किया। मगरमच्छ 09 फीट लंबा एवं 200 किलो वजनी तथा पूर्णतः स्वस्थ था। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को प्राकृतिक ग्रह वास गांधीसागर जलाशय में छोड़ा गया। रेस्क्यू कार्य में रेस्क्यू दल में कैलाश चंद्र राठौड़, राकेश शर्मा शासकीय वाहन उड़नदस्ता चालक प्रेम सिंह गौड़ एवं राहुल मौर्य, सुरक्षा श्रमिक तुलसीराम एवं ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।