BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2024, 1:53 pm
KHABAR : मुरैना शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों सहित सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। शहर में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जिले भर के प्रशासन, पुलिस तथा नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा पुलिस के सैकड़ो की संख्या में जवान तथा स्कूली बच्चे शामिल थे।


बता दें कि, केंद्र सरकार के आदेश पर प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में मुरैना जिले में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सबसे पहले पुलिस का वाहन जो गुब्बारो से सजा हुआ था, यात्रा के आगे आगे चल रहा था। वहां के बगल में मुरैना पुलिस लाइन के रक्षित आरक्षक कलक सिंह चौहान चल रहे थे। उनके पीछे जाते थाना के प्रभारी संतोष भदोरिया अपनी टुकड़ी के साथ में चल रहे थे। यात्रा के साथ चलने के दौरान वह यातायात को भी नियंत्रित करते जा रहे थे। उनके पीछे जिला पुलिस वालों के जवान तथा होमगार्ड तथा एनसीसी के कैडेट्स भी चल रहे थे। उनके पीछे स्कूली बच्चे कतार में चल रहे थे। बच्चों के हाथ में तिरंगा झंडा थे। यात्रा के सबसे आगे एक वाहन में तेज आवाज में डीजे बज रहा था, जिसमें देशभक्ति गाने बजाए जा रहे थे। यात्रा में शामिल सभी स्कूली बच्चे देशभक्ति गानों की धुन पर अपने हाथों में थामे हुए झंडों को लहरा रहे थे। सभी के मन में एक ही बात थी कि हमारे देश का झंडा इसी प्रकार बुलंद रहे।


अधिकारियों का काफिला साथ में
तिरंगा यात्रा के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा नगर निगम प्रशासन के सभी अधिकारी तिरंगा यात्रा के साथ चल रहे थे। यात्रा के दौरान उनके वाहन भी एक कतार में चल रहे थे। यह यात्रा शहर के एमएस रोड होते हुए अन्य रोडो से गुजरी। यात्रा के दौरान सभी अधिकारी स्कूली छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए दिखे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE