चित्तौड़गढ़। अखिल भारतवर्षीय दाधीच ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ चित्तौड़गढ़ द्वारा रविवार को ऋतुराज वाटिका में लहरिया महोत्सव मनाया गया। जिलाध्यक्ष अंजू दाधीच ने बताया कि राष्ट्र विकास में महिलाओं की सशक्त भूमिका बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना आदि विषय पर चर्चा कर सभी महिलाओं ने कान्हा एवं गोपियों का रूप धारण कर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर पुष्पा दाधीच, मंजु ञिपाठी,मंजुलता आचार्य, ज्योति व्यास, लीला भट्ट, निधी शर्मा, रेखा भट्ट, सुमन शर्मा, माया दाधीच, माया दायमा, उषा तुलछिया, सोनिया दाधीच, सरोज शर्मा, रेखा दाधीच, रेखा शर्मा, इंदु शर्मा, भारती दाधीच, सीमा दाधीच, रजनी दाधीच, ललिता शर्मा, भारती आचार्य, शारदा शर्मा रेखा शर्मा उपस्थित थे।