गरोठ। बोलिया नगर में विगत दिनों में महालोक निर्माण विभाग द्वारा आनन फानन में सड़क चौड़ी करण के लिए अतिक्रमण मुहिम में बोलिया नगर में 7 स्थाई पक्के मकानों को तोड़ा गया था, जिसमें एक देव नारायण मंदिर की दीवार को भी हटाया गया था पर अतिक्रमण की इस आधी अधूरी कार्यवाही लोक निर्माण विभाग की कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है। क्योकि सड़क चौड़ीकरण में विभाग द्वारा 10 स्थाई निर्माण कर चुके मकान मालिकों नोटिस दिया था पर कार्रवाई 7 पर कर बाकी को छोड़ दिया गया। प्रशासन की यह पक्षपात वाली कार्रवाई आज नगर और क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।