BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2024, 5:30 pm
KHABAR : भारत माता की जय, वंदे मातरम्, इंकलाब जिंदाबाद के नारो के साथ तिरंगा रैली का किया आयोजन, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर  

Share On:-

मनासा। शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मनासा महाविद्यालय में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली का आरंभ महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा तिरंगा लहराकर किया गया। रैली  महाविद्यालय से मनासा के मुख्य मार्गाे से होती हुई झंडा चौराहा तक पहुँची। रैली में एन सी सी और एन एस एस के कैडेट्स द्वारा शहीदो की याद में भारत माता की जय वंदे मातरम्, इंकलाब जिंदाबाद के नारो से मनासा शहर गूँज उठा। झण्डा चौक पर शासन के निर्देशानुसार तिरंगा सेल्फ़ी अभियान के तहत सभी विद्यार्थी एवं प्राध्यापको ने तिरंगा सेल्फ़ी फोटो लिये गए और भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड किये गए। रैली का समापन महाविद्यालय के प्रांगण में जन गण मन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संपूर्ण तिरंगा रैली की व्यवस्था एन सी सी प्रभारी प्रो.सुशील मईड़ा द्वारा की गई तथा संचालन प्रो. सुमित मेडा द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE