नीमच। बैकुंठ धाम स्थित 166 वर्ष प्राचीन मनोकामना महादेव पर समिति द्वारा आज प्रातः 5 बजे से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया, जिसमें अनेक भक्त जनों ने भाग लिया तत्पश्चात दोपहर में एक सुंदर झांकी समिति द्वारा बनाई गई जिसमें बाबा अमरनाथ बर्फानी के रूप में मनोकामना महादेव ने भक्तजनों को आशीर्वाद दिया ,महादेव का श्रृंगार शेर की खाल रूपी वेशभूषा के किया गया, बड़े ही मनमोहक रूप में आज वेकुंड धाम पर बाबा बर्फानी के रूप में भक्त जनों ने महादेव जी के दर्शन किए, समिति के संरक्षक शिव माहेश्वरी ,अध्यक्ष दिलीप छाजेड़, उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल ,एवं सभी समिति के सदस्यों ने शहर के भक्त जनों से आग्रह किया है कि रक्षाबंधन के दिन अंतिम सावन सोमवार पर विशेष झांकी का आयोजन किया जा रहा है, सभी भक्तजन पधारें और अपनी मनोकामना, मनोकामना महादेव पर आकर पूर्ण करें।