BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2024, 6:54 pm
NEWS : सांसद सीपी जोशी के नेतृत्व में सुभाष चौक से सांवलिया तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, सलूंबर में विधायक स्व. अमृत लाल मीणा के निवास पहुंचकर प्रकट की शोक संवेदना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्नान पर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज अपने लोकसभा क्षेत्र में सुभाष चौक से सांवलिया जी मंडफिया तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता शामिल हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान सभी जोश से भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा का अनेक स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत-सम्मान किया। 
इस दौरान सांसद सीपी जोशी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा लगाने का आह्नान किया है, इसके तहत देश-प्रदेश में अनेक स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही रही है जिसमें युवा बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहें है। हर भारतीय में जोश का संचार हो रहा है। 
सांसद सीपी जोशी ने कहा कि अपने घर पर तिरंगा लगाकर हम देश के उन वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते है जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में सभी से सक्रिय भागीदारी निभाने की बात करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस तक हर घर-हर हाथ में तिरंगा हो यह संकल्प लेना है और विजई विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा उंचा रहे हमारा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। 

इसके बाद सांसद सीपी जोशी सलूंबर पहुंचे और विधायक स्व. अमृतलाल मीणा के निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की और शोक संवेदना प्रकट कर परिवार जनों को ढ़ांढस बधाया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट सहित पार्टी के पदाधिकारी साथ रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE