मनासा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर जिले में 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से नगरीय निकायों, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर अपने- अपने क्षेत्र में सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं।अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक विशेष रूप से शामिल हो रहे हैं। जिले मे जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों, स्वसहायता समूह की महिलाओं और आम नागरिकों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसी के तहत सोमवार को मनासा के उत्कृष्ट विद्यालय, कन्याशाला, इनोसेंट स्कूल ग्रीन फील्ड स्कूल, एवं मनासा के अन्य स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज को हाथों में लेकर तिरंगा रैली निकाली जो रामपुरा नाके से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गाे से होते हुए कारगिल चोराहे पर पँहुची जहाँ मनासा तहसीलदार, की उपस्थिति में सभी को हर घर तिरंगा अभियान के तहत सपथ दिलाई गई एवं शहर के लोगो से अपील की गई कि अपने अपने घरों व दुकानों पर तिरंगा लगाए और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर गूगल पर जाकर हर घर तिरंगा सर्च करके सेल्फी को अपलोड करें और सर्टिफिकेट डाउनलोड करे। इस दौरान मनासा तहसीलदार एवं सभी स्कूलों के प्राचार्य शिक्षक शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।