शाजापुर। खाद्य विभाग की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति आयुष एडवोकेट ने बंसी टाकीज के सामने स्थित सांची प्वाइंट से ब्रेक खरीदा समोसे में फफूंद निकलने पर आयुष एडवोकेट ने सांची प्वाइंट वाले दुकानदार से शिकायत की सांची प्वाइंट वाले दुकानदार अर्जुन का कहना कि सोमवारिया बाजार स्थित यमी बेकरी से ब्रेक समोसा खरीदता है एवं अपने सांची प्वाइंट पर लागकर बेचता है आज मैंने एडवोकेट आयुष को ब्रेक समोसा दिया था। उसे खोलने की कोशिश की तो उसमें फफूंद निकल आया।
इस मामले में खाद्य निरीक्षक की लापरवाही सामने आई है, जो कि शासन से प्रदत सैलरी लेने का कार्य करते हैं, लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ कागज काले करना है। लोगों के स्वास्थ्य से खाद्य निरीक्षक का दूर-दूर तक का लेना-देना नहीं है।
यह मामला शाजापुर जिले में खाद्य विभाग की लापरवाही को दर्शाता है, जहां लोगों के स्वास्थ्य की परवाह किए बिना खाद्य पदार्थों की जांच नहीं की जाती है। इस मामले में दुकानदार ने खाद्य विभाग से शिकायत की है और मांग की है कि दोषी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
इनका कहना-
दीपा तावड़े खाद्य निरीक्षक का कहना है कि अभी में छुट्टी पर हूं। चार्ज और किसी के पास है। उनको अवगत करवा दिया गया है। संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।