BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2024, 11:33 am
KHABAR : नीमच में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तत्वावधान में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से ओतप्रोत हुआ समूचा शहर, भारत माता की जयकारों से गूंजी गली-गली, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज विशाल और भव्य रैली का आयोजन किया गया। प्रगतिशील भारत की आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए सीआरपीएफ के करीब 5000 जवान हर घर तिरंगा लहराने का आह्वान करते हुए नीमच की सबको पर निकले। 

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के आह्वान पर इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान दिनांक 09 अगस्त से 15 अगस्त तक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआरपीएफ द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रुप केन्द्र के डी.आई.जी एस.एल.सी खुप, आर.टी. सी के ब्रिगेडियर रिटायर्ड अनमोल सूद, डी आई जी, रेंज कार्यालय के डी. आई.जी राम किशन, प्रथम बटालियन के कमाण्डेंट विजय कुमार, सी.टी.सी के कमाण्डेंट वेद प्रकाश और स्टेशन पर उपस्थित सभी राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान सम्मलित रैली में हाथों में तिरंगा लेकर सम्मिलित रहे। 

सीआरपीएफ के जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों को देशभक्ति के नारों और गीतों से  राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। रैली सुबह 7 बजे सी.आर.पी.एफ कैम्प के सरदार गेट से रवाना हुई। सी.आर.पी. एफ के राजपत्रित अधिकारी मैस चौराहे से होकर केन्द्रीय विद्यालय, क्रमांक 1 के सामने से गुजर कर सीआरपीएफ के मेहता गेट पर सम्पन्न हुई। हर घर तिरंगा रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना, एकता‌ का पैगाम देना और उन लोगों को याद करना है, जिन्होंने इस महान राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने कहा कि यह महोत्सव न केवल भारत को उसकी विकास यात्रा में आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा, बल्कि उनके भीतर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के दृष्टिकोण को संभव बनाने की शक्ति और क्षमता भी प्रदान करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE