BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2024, 12:01 pm
KHABAR : कलेक्टर एसपी तिरंगे के साथ घोड़े पर सवार होकर निकले, हर घर तिरंगा अभियान में देशभक्ति के गीतों पर पुलिस बल ने निकाली तिरंगा यात्रा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस आजादी पर्व के पहले पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। एसपी के निर्देश पर यात्रा में शामिल पुलिस जवानों, एनसीसी कैडेट, स्कूली बच्चों व अधिकारियों ने लोगों को तिरंगा के प्रति जागरूक करने और देश भक्ति की भावना जगाने का संदेश दिया। इस दौरान कलेक्टर व एसपी ने घोड़े पर सवार होकर हाथ में तिरंगा झंडा लिया था। वहीं स्कूल के बच्चो व पुलिस बल के जवानों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। वहीं पुलिस बैंड पर देशभक्ति गीतों ने उत्साह भर दिया।


आजादी के पर्व के पहले मंगलवार को शहर में आजादी का उत्सव दिखाई दिया। एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर दशहरा मैदान से हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने के लिए तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। तिरंगा यात्रा में पुलिस जवानों के साथ ही अधिकारी और एनसीसी कैडेट व स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए। दशहरा मैदान से यात्रा देवास रोड़ पर घूमकर टावर चौक पर संपन्न हुई। यात्रा के माध्यम से लोगों को तिरंगा के प्रति जागरूक करने के साथ ही देश भक्ति की भावना जगाने के लिए पुलिस बल के बैंड पर देशभक्ति के गीत सुनाई दे रहे थे। वहीं जवान और स्कूली बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए शामिल हुए। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त के उपलक्ष में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस बल के जवानों, एनसीसी कैडेट ने स्वतंत्रता दिवस की फायनल रिहर्सल के बाद तिरंगा यात्रा निकाली है। कल 14 अगस्त को स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा के दौरान डीआईजी नवतीत भसीन, एएसपी गुरूप्रसाद पाराशर, जंयत राठौर सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE