मंदसौर। सुंदरलाल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सा अधिकारियों ने आज कैंपस में कैंडल किया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने पश्चिम बंगाल में सीनियर रेजिडेंट के साथ हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। चिकित्सा अधिकारियों ने इस घटना की कड़ी निंदा की और सीनियर रेजिडेंट के प्रति एकजुटता व्यक्त की। कैंडल मार्च के दौरान सभी ने मिलकर चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की।
सुंदरलाल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारियों ने इस घटना के प्रति अपना रोष और दुख प्रकट किया और सरकार से अपील की कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त कानून बनाए जाएं और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। विरोध प्रदर्शन करते हुए चिकित्सा अधिकारियों ने मृतक के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की और सभी से अपील की कि चिकित्सा समुदाय के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान बनाए रखें।