नीमच। स्वतंत्रता दिवस पर इस साल भी मुख्य आयोजन नीमच के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 मैदान पर आयोजित होग। मुख्य कार्यक्रम की कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। जिसमें स्कूली बच्चे, पुलिस, सीसी, सीआरपीएफ के जवान बड़ी शिद्दत से लगे हुए थे। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इसमें मुख्य अथिति के रूप में एडीएम लक्ष्मी गामड़, एसपी अंकित जायसवाल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां पहले शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया गया। जिसके बाद ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद मध्य प्रदेश गान और हर्ष फायर किया गया।
परेड कमांडर विक्रम सिंह भदौरिया के नेतृत्व में परेड अतिथियों को सलामी देते हुए मंच के सामने से गुजरी। इस अवसर पर सीआरपीएफ बैंड ने देश भक्ति गीतो की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान शहर के विभिन्न निजी व शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। फाइनल रिहर्सल के दौरान एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया, एसडीएम ममता खेड़े, सयुक्त कलेक्टर संजीव साहू, डिप्टी कलेक्टर किरण सिंह आंजना, रश्मि श्रीवास्तव, तहसीलदार संजय मालवीय, प्रेम शंकर पटेल, सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।