BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2024, 2:09 pm
KHABAR : पुराने बस स्टैंड के समर्थन में सागर बंद, 9 दिनों से बस ऑपरेटर हड़ताल पर, डॉ. गौर बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू कराने पर अड़े, पढे़ खबर

Share On:-

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर बस स्टैंड से ही बसों का संचालन शुरू कराने की मांग को लेकर 9 दिनों से बस ऑपरेटर हड़ताल पर हैं। मंगलवार को पुराने बस स्टैंड के समर्थन में सागर बंद का आह्वान किया गया। जिसको लेकर मंगलवार सुबह से सागर का बाजार बंद रहा। हालांकि मंगलवार को सागर के बाजार का साप्ताहिक अवकाश रहता है। लेकिन बंद के समर्थन में मंगलवार को खुलने वाली दुकानें भी बंद रहीं। मेडिकल स्टोर, दूध डेयरी समेत कुछ दुकानें बाजार में खुली रहीं।


लोगों को जरुरत का सामान मिलता रहा। कटरा बाजार, निगम मार्केट, बड़ा बाजार, सराफा बाजार, गोपालगंज, बस स्टैंड के आसपास की दुकानें समेत अन्य क्षेत्रों में दुकानें बंद रहीं। बंद का व्यापारी संघ, आटो यूनियन ने समर्थन किया है। बस ऑपरेटर्स का कहना है कि जब तक पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू हो नहीं होता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।


तो रक्षाबंधन त्योहार पर परेशान होंगे यात्री
सागर में बस ऑपरेटर 9 दिनों से बसों का संचालन बंद कर हड़ताल पर हैं। लेकिन प्रशासन ने अब तक बस ऑपरेटर्स से बात नहीं की है और न ही हड़ताल खत्म कराने के लिए कोई पहल की। जबकि 19 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार है। पढ़ाई-नौकरी के कारण सागर से बाहर रहने वाले हजारों लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में बसें बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE