BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2024, 2:49 pm
NEWS : मक्का एवं ज्वार में फड़का कीट का प्रकोप, किसानों को भारी नुकशान, कीटों के नियंत्रण के बताये प्रभावी उपाय, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गौराजी का निम्बाहेड़ा कपासन में पंचायत भवन के सामने वाले खेतों में फसल मक्का एवं ज्वार में फड़का कीट का प्रकोप आर्थिक हानि स्तर से ऊपर देखने को मिला, सूचना प्राप्त होते ही कृषि विभाग के कार्मिको ने खेतो में पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। मौके पर संयुक्त निदेशक कृषि, सहायक निदेशक कृषि, कृषि अनुसंधान अधिकारी (शष्य), पौध व्याधि विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी, कृषि अधिकारी (पौ.सं./सामान्य) ने उपस्थित होकर रात्रि कृषक गोष्ठी आयोजित की गई और गोष्ठी में उपस्थित कृषकों को फडका एवं अन्य कीटो के श्नियंत्रण के प्रभावी उपाय बताये साथ ही बताया कि कृषि विभाग द्वारा कीट नियंत्रण हेतु कृषकों को 50 प्रतिशत अनुदान पर कीटनाशी उपलब्ध कराया जा रहा है। 


कृषक कीटनाशी की पूर्ण लागत देकर कीटनाशी क्रय करे और विभागीय कार्मिकों द्वारा जारी किये गये परमिट के साथ अपने बैंक खाते की पासबुक की फोटोप्रति संलग्न कर संबंधित कृषि पर्यवेक्षकों को जमा करवाये ताकि 50 प्रतिशत अनुदान की राशि सीधे ही कृषक के खाते में जमा होगी।


सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) को निर्देशत किया कि क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों को फसलो में कीटो के प्रकोप एवं उनके नियंत्रण की जानकारी कृषको को देने हेतु पाबन्द करें। फसलो में कीट का प्रकोप देखते ही उसके नियंत्रण के उपाय करे ताकि कीट अन्य खेतो मे न जा पावे। कीटनाशी का स्त्रै मौसम खुला होने पर ही छिड़काव करने की कृषको को सलाह दी जाती है। छिडकाव समान रूप से पूरे खेत में तथा पारी पर उगी घास पर ट्रैक्टर माउण्टेड स्प्रेयर से छिडकाव करे, साथ ही कृषक को सलाह दी जाती है कि 5 से 6 दिन कीटनाशी छिडकाव वाली घास को पशुओं को न खिलावें। संयुक्त निदेशक कृषि ने फसलों में कीट के प्रकोप को देखते ही संबंधित कृषि कार्मिक से सम्पर्क कर 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कीटनाशी क्रय कर कीट नियंत्रण के उपाय करने का कृषको से आहृवान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE