चित्तौड़गढ़। सर्वाेदय साधना संघ के तत्वाधान में महावीर इंटरनैशनल नेत्र चिकित्सालय द्वारा संचालित संघ परिसर चंदेरिया में स्थित आई केयर सेंटर में गुरुवार 15 अगस्त को प्रात 9 बजे से 12 बजे तक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है।
सर्वाेदय साधना संघ के मंत्री नवरत्न पटवारी ने बताया कि इस सेंटर के माध्यम से प्रतिमाह की 1 एवम 15 तारीख को नेत्र रोगियों की निशुल्क जांच कर उपचार दिया जाता है एवं चयनित मोतियाबिंद के रोगियों के ऑपरेशन जिला अंधता निवारण समिति के माध्यम से महावीर नेत्र चिकित्सालय ओछड़ी में निशुल्क किए जाते हैं।
संघ के उपाध्यक्ष अमरकांत उपाध्याय, परमानंद एवम महावीर इंटरनेशनल के चिकित्सा प्रभारी प्रकाश पोखरना,नवनीत मोदी, अशोक सेठिया ने अधिक से अधिक नेत्र रोगियों को निशुल्क जांच का लाभ लेने का अनुरोध किया।