चित्तौड़गढ़। बांग्लादेश में निवासरत अल्पसंख्यक एवं हिंदू समाज पर जो अमानवीय अत्याचार हो रहे हैं उनके विरोध स्वरूप पूजनीय संतों के नेतृत्व में सर्व हिंदू समाज द्वारा 14 अगस्त बुधवार को दोपहर 1 बजे तक बाजार बंद रखकर शांतिपूर्ण मौन जुलूस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सर्व हिंदू समाज द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध स्वरूप 14 अगस्त बुधवार को प्रात 10 बजे गोरा बादल स्टेडियम से मौन जुलूस प्रारंभ होकर गोल प्याऊ, सुभाष चौक, अप्सरा चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड होकर कलेक्ट्री चौराहे पहुंचेगा। कलेक्ट्री पर मौन प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, इस बीच दोपहर 1 बजे तक बाजार बंद रखकर व्यापारिक संस्थान भी शांतिपूर्ण बन्द में सहयोग करेंगे।
सर्व हिंदू समाज द्वारा इस संबंध में विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों से चर्चा कर मौन जुलूस आयोजन को सफल बनाने की चर्चा की गई, सभी ने सहयोग को आश्वस्त किया।