BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2024, 3:46 pm
NEWS : पाटनी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जीती अखिल भारतीय वाद-विवाद प्रतियोगिता, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लिमिटेड, आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा के पाटनी पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा सुश्री सुहानी तोतला (कक्षा 12) और सुश्री सिद्धि जैन (कक्षा 10) ने झुंझुनू के डुंडलोद विद्यापीठ में आयोजित हुई अखिल भारतीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (अंग्रेजी भाषा) में ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया। पाटनी पब्लिक स्कूल की छात्राओं कि इस उपलब्धि पर वंडर सीमेंट लि. के यूनिट हेड एवं विद्यालय प्रबंधक नितिन जैन ने विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्राओं को बधाई दी ओर बताया कि यह बडे हि हर्ष का विषय हे, कि हमारे विद्यालय की छात्राओं ने अपनी मेहनत एवं लगन के बलबूते पर विद्यालय को गौरवान्वित किया हैं।


प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें पाटनी पब्लिक स्कूल की दोनों छात्राओं ने “भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में जाति और धर्म ने गहरी जड़ें जमा ली हैं“ विषय के हर पहलू पर मिलकर बहस करते हुए प्रतियोगिता अपने नाम की। साथ ही सुश्री सुहानी ने एकल वक्ता वाद-विवाद में भी तीसरा सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार भी हासिल किया। प्रधानाचार्य, गिरीश बाबू एम.एम. ने इस अवसर पर विद्यालय की दोनों प्रतिभाओं को पुरस्कृत होकर विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए बधाई देते हुए सहयोगि शिक्षक जयदीप माथुर के प्रयासों की भी सराहना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE