चित्तौड़गढ़। जे.के. ग्रुप के चेयरमैन रहे यदुपति सिंघानिया की चतुर्थ पुण्य तिथि के अवसर पर विद्यालय में उत्कृष्ट कार्यबल प्रशंसा दिवस आयोजित किया गया। इस कार्यकम के प्रारम्भ में विद्यालय प्राचार्या निधि शर्मा ने यदुपति सिंघानिया की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनको पुष्पांजलि अर्पित की। 12 वीं कक्षा की छात्रा डोली पलोड ने सिंघानिया के जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, और समाज में उनके योगदान को दर्शाने वाला एक विडियो प्रस्तुत किया गया। प्राचार्या निधि शर्मा ने छात्रों से यदुपति सिंघानिया के मूल्यों का अनुकरण करने का आग्रह किया, जिसमें उदारता और संसाधन संरक्षण पर जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने श्वैष्णव जन तो तेने कहियें जे पीड़ परायी जाणे रेश् भजन प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्या ने सभी चतुर्थ कर्मचारियों का मंच पर सम्मान कर विद्यालय के प्रति उनके सेवा भाव और अपने कार्य के प्रति समर्पण की भूरी-भूरी प्रशसा की। तत्पश्चात विद्यालय प्राचार्या के द्वारा प्रोत्साहन के रुप में भेंट राशी विद्यालय के चतुर्थ कर्मचारियों को दी गई, जिसमें स्कूल बस चालक, चपरासी, हेल्पर, सफाई कर्मचारी, माली व स्कूल की बाइयों को विद्यालय प्रार्थना स्थल के मंच पर बुलाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने ताली बजाकर सभी चतुर्थ कर्मचारियों का अभिनन्दन किया।
अंत में विद्यालय प्राचार्या ने सम्मान पाने वाले सभी चतुर्थ कर्मचारियों के सेवा भाव व शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं के योगदान की प्रशंसा की।