चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ महेन्द्र सिह सिसोदिया के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल द्वारा उपकारागृह, कपासन का निरीक्षण किया गया। उपकारागृह में निर्मित बैरकों, रसोईघर, स्नानघर एवं शौचालयों का निरीक्षण किया गया। बैरकों में लाइट एवं पंखों की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया जो समुचित पाई गई। बंदियों को दिए जाने वाले पेयजल एवं खान-पान की वस्तुओं को जांचा व परखा गया जो नियमानुसार सही पाई गईं। । जेल विधिक सहायता क्लिनिक का भी निरीक्षण किया गया माननीय नालसा एवं रालसा के निर्देशानुसार एवं एसओपी की पालना के अनुरूप क्लिनिक का संचालन, उनकी गतिविधि एवं चलाये जा रहे रजिस्टरों का निरीक्षण व सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गए। बैरकों में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में उनसे वार्ता की गई। उनके लंबित प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा इस अवसर पर प्रत्येक बंदियों से उनके प्रकरणों की स्थिति एवं पैरवी हेतु अधिवक्ता के बारे जानकारी ली गई। जिन बंदियों के पैरवी अधिवक्ता नहीं थे, उनके मौके पर निःशुल्क विधिक सहायता के आवेदन के संबंध में उपकारापाल सीताराम यादव को दिशा निर्देश प्रदान किये।