नीमच। जिले के नवागत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने पदभार ग्रहण करते ही अपने इरादों का एलान कर दिया। हिमांशु चंद्रा ने आज पत्रकारों से औपचारिक और सौजन्य भेंट की। उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं का सुचारू रूप से पालन हो और उसका लाभ आम आदमी को मिले यह मेरी प्राथमिकता होगी। हिमांशु चंद्रा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व के अधिकारी ने जो अच्छे काम किए हैं उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा। आम जनता की समस्याओं का निराकरण होगा। राजस्व पर विशेष फोकस रहेगा। खेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। हर समस्या के निदान में उसके सामाजिक और आर्थिक पहलुओं को मद्देनजर रखकर कदम बढ़ाएंगे। बताते चले कि हिमांशु चंद्रा कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके है। उन्होंने एडीएम और सीईओ की जिम्मेदारी का कई जिलों में निर्वहन किया है।