उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को गुवाहाटी के एक भक्त ने करीब तीन किलो वजन का चांदी का छत्र भगवान महाकाल को अर्पित किया है। चांदी के छत्र का आज की स्थिति में बाजार मूल्य ढाई लाख रुपए से अधिक है। मंदिर समिति द्वारा दानदाता का सम्मान किया गया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के कोठार शाखा के प्रभारी मनीष पांचाल ने बताया कि मंगलवार को गुवाहाटी से आए भगवान महाकाल के भक्त द्वारा मंदिर के पुरोहित नवनीत शर्मा व रूपम शर्मा की प्रेरणा से श्री महाकालेश्वर भगवान को 1 नग रजत छत्र अर्पित किया गया। चांदी के छत्र का कुल वजन 3000 ग्राम है। आज की स्थिति में बाजार मूल्य करीब ढाई लाख रुपए से अधिक है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के दर्शन व्यवस्था प्रभारी राकेश श्रीवास्तव द्वारा रजत छत्र प्राप्त करने के बाद दानदाता को रसीद प्रदान कर भगवान का प्रसाद भेंटकर उनका सम्मान किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निरूशुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्सा आदि में देशभर से आने वाले भक्त स्वर्ण, रजत आभूषण व सामग्री, नगद राशि अपनी श्रद्धानुसार दान करते हैं।