चित्तौड़गढ़। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में कृषकों द्वारा की जाने वाली फसलों को समय पर पूरी मात्रा में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो तथा उपलब्ध जल से अधिकतम क्षेत्र में फसल उत्पादन लिया जा सके इसके लिए उद्यान विभाग द्वारा ड्रिप, मिनी फव्वारा एवं फव्वारा संयंत्र की इकाई लागत पर 70 से 75 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। उप निदेशक उद्यान डॉ. शंकर लाल जाट ने बताया कि राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन अन्तर्गत अनुदान सामान्य कृषक के लिए 70 प्रतिशत तथा लघ श्र/सीमान्त / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति/महिला कृषकों के लिए 75 प्रतिशत अनुदान देय है। चित्तौडगढ़ जिले में इस वित्तीय वर्ष में कुल 9078 हैक्टयर में किसानों को ड्रिप, मिनी फव्वारा एवं फव्वारा संयंत्र के लिये लाभान्वित किया जायेगा। किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए राज किसान साथी पोर्टल पर आवेदन कर सकते है।
पात्रताः- सूक्ष्म सिंचाई संयंत्रों पर एक किसान न्यूनतम 0.2 हैक्टयर तथा अधिकतम 5 हैक्टेयर तक अनुदान प्राप्त कर सकता है।
अनुदान के लिये आवश्यक दस्तावेज - जनआधार के माध्यम से ऑनलाईन राजकिसान साथी पोर्टल पर आवेदन, भूमि की नवीनतम जमाबंदी / राजस्व रिकॉर्ड की प्रतिलिपि (भू-स्वामित्व), बिजली का बिल / पम्प सैट कय बिल (वर्षाे पुराने पम्प सैट से सिंचाई कर रहा हो तो स्वंय / विभागीय कार्मिक का प्रमाण पत्र मान्य होगा) / जल करार (सिंचाई जल स्त्रोत), पंजीकृत निर्माता या अधिकृत डीलर का संयंत्र प्रोफार्मा इनवाइस/कय बिल मृदा एवं जल परीक्षण रिपोर्ट एवं डिजाईन (केवल ड्रिप सयंत्र हेतु)। अनुदान के लिये आवेदन की प्रक्रियाः- राजकिसान साथी पार्टल पर नागरिक सेवा केन्द्र / ई-मित्र पर जाकर अथवा स्वयं द्वारा जनआधार के द्वारा लॉगिन कर राजकिसान साथी पोर्टल पर आवेदन कर सकेगें।