उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम दशहरा मैदान पर आयोजित होगा। जिसके मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की मंगलवार को फाइनल रिहर्सल की गई।
जिसमें मुख्य अतिथि एडीएम अनुकूल जैन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड निरीक्षण, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, मार्च पास्ट का अंतिम रिहर्सल किया गया। स्कूली बच्चों ने भी प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा की उपस्थिति में समारोह की फाइनल रिहर्सल की गई। कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का निरीक्षण कर समारोह के गरिमा मय आयोजन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।