BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2024, 5:45 pm
KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मन्दसौर पुलिस द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समस्त प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आमजन में जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है। इसी क्रम में उक्त विशेष अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13.08.24 को मंदसौर जिले में भी मन्दसौर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया जो की पीजी कॉलेज ग्राउंड मंदसौर से प्रारंभ होकर बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैंड, घंटाघर होते हुए प्रतापगढ़ पुलिया, नयापुरा, संजय गांधी उद्यान, बंटी पान चौराहा, गुप्ता कचोरी तिराहा होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुई। उक्त तिरंगा यात्रा बाइक रैली के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी समेत नगर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह समेत शहर के थानों के थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी, प्रभारी रक्षित निरीक्षक शमीम राणा एवम अन्य पुलिस अराजपत्रित अधिकारी/कर्मचारी एवम एनसीसी कैडेट्स द्वारा भी बाइक रैली में अपनी सहभागिता निभाई। तिरंगा यात्रा बाइक रैली को कलेक्टर मंदसौर अदिति गर्ग द्वारा पीजी कॉलेज ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE