BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2024, 6:02 pm
BIG NEWS : अखंड भारत संकल्प की तिरंगा यात्रा, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में होगी शामिल, 13 घंटे में 120 किलोमीटर का तय किया सफर, पढे़ रवि पोरवाल की खबर  

Share On:-

मंदसौर। अखंड भारत संकल्प को लेकर मन्दसौर के सुवासरा तिरंगा यात्रा निकाली गई। 13 अगस्त 13 घंटे की इस तिरंगा यात्रा में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए दावा किया गया है। इसके लिए मंगलवार को एक टीम भी सीतामऊ पहुँची। दावा है कि यह देश प्रदेश को सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा है। यात्रा 13 घंटे में यात्रा 120 किलोमीटर की दूरी तय कर करीब 100 गांवों से गुजरेगी।


इस रैली में 1 हजार से अधिक वाहन शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के आयोजक व भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के सदस्य विनय जांगिड़ शर्मा बताया की अखंड भारत के संकल्प को लेकर सुवासरा के भारतपुरा गांव से भारत माता की पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया गया। रात करीब 11 बजे यह यात्रा सुवासरा पहुंचेगी। जहां वीर भगत सिंह जी की प्रतिमा पर दूध से अभिषेक कर यात्रा का समापन किया जाएगा।


वर्ल्ड बुक में नाम होगा दर्ज
बीजेपी नेता व पर्यावरण प्रेमी विनय जांगिड़ शर्मा ने बताया की अखंड भारत के संकल्प को लेकर निकाली जा रही इस यात्रा का यह दूसरा वर्ष है। इस बार वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में यह यात्रा दर्ज होने जा रही है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को हमारा देश आजाद हुआ था। हालांकि, 14 अगस्त की विभीषिका भी हमने देखी है। ऐसा विश्व में कहीं नहीं हुआ। जब आजादी के लिए देश बांट दिया गया।


उन्होंने कहा कि आगे हमारा देश अखंड रहे, सुरक्षित रहे, भारत के युवा, बच्चे, महिलाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़े इसलिए इस यात्रा को निकाला जा रहा है। यात्रा में एक हजार से अधिक वाहनों के साथ बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए है।


अखंड भारत के निर्माण के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। वही यात्रा के आयोजन जांगिड़ को साफा पहनाकर सम्मानित किया। यात्रा का समापन सुवासरा में वीर भगतसिंह जी की प्रतिमा पर दूध से अभिषेक कर किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE