BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2024, 6:30 pm
NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाना और अखंड भारत के बंटवारे से प्रभावित लोगों की वेदना को प्रदर्शित करने हेतु विशेष प्रदर्शनी का किया आयोजन, पढे रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डिस्ट्रिक्ट लीड बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, चित्तौड़गढ़ द्वारा एल.बी.एस. सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल, प्रतापनगर, चित्तौड़गढ़ में 13 से 15 अगस्त 2024 तक, सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक, एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अखंड भारत के बंटवारे से प्रभावित लोगों की वेदना से अवगत कराना है।


देश के विभाजन की पीड़ा को भुलाया नहीं जा सकता। जिसमे नफरत और हिंसा के कारण लाखों भाइयों और बहनों को विस्थापित होना पड़ा, और कई ने अपनी जान तक गंवा दी। उन संघर्षों और बलिदानों की स्मृति में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवसश् के रूप में मनाने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2021 को अपने भाषण में किया था।


एल.बी.एस. सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल में दीप प्रज्वलित कर इस प्रदर्शनी का उद्घाटन  महेंद्र दुडी, डीडीएम, नाबार्ड बैंक,  भूपेश फतावत, प्रिंसिपल, एल.बी.एस. सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल; शंकर मीना, मुख्य प्रबंधक, बीओबी सॅती ब्रांच विक्रमसिंह पुरावत, सीनियर मैनेजर, पन्नाधाय ब्रांच,  परेश टांक, एलडीएम, चित्तौड़गढ़ः और संदीप भालोठिया, मार्केटिंग मैनेजर, बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा किया गया।


प्रिंसिपल भूपेश फतावत ने अपने भाषण में देश के विभाजन और उससे उत्पन्न पीड़ा पर प्रकाश डाला। एक्स एलडीएम अशोक वासवानी ने विभाजन में हताहत हुए लोगों के संघर्ष के बारे में बताया। डीडीएम महेंद्र दुडी ने विभाजन के दौरान विस्थापित और मारे गए लोगों की संख्या के बारे में जानकारी दी। सीनियर मैनेजर विक्रमसिंह पुरावत ने प्रदर्शनी के आयोजन के लिए स्कूल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, और सभी उपस्थितजन इस प्रदर्शनी से प्रेरित और भावविभोर हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE