चित्तौड़गढ़। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान स्वाभिमान एवं त्याग के अद्वितीय प्रतीक मेवाड़-मुकुट वीर शिरोमणि श्री कमधज कल्लाजी राठौड़ महाराज जी के 481 वें जन्मोत्सव सेंती स्थित श्री काली कल्याण कृपा शक्तिपीठ पर धूमधाम व हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया। शक्तिपीठ मुख्य प्रवक्ता राजेश जोशी ने बताया कि सुबह 9 बजे से मंगला आरती उसके बाद कल्ला जी बावजी का अभिषेक किया गया। दोपहर 11 बजे कल्ला जी बावजी का मनमोहक आंगी से श्रृंगार एवं कमल पुष्पो से विशेष श्रृंगार किया गया उसके पश्चात महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया एवं गादी के दिव्य दर्शन किये। कार्यक्रम में कमला शंकर, विष्णु प्रसाद, सत्यदेव, वासुदेव, हरि ओम, जनार्दन मोड, भैरू गुर्जर, सत्तू रायका, अंकित त्रिवेदी, अंकित नाथ योगी, किशन माली, मुकेश सालवी, कार्तिक, रवि गुर्जर, कौशल हाडा, मोहन गुर्जर, धनराज गुर्जर, ईश्वर जयसवाल, राजेश जायसवाल, राहुल नटराज, विशाल छापरवाल, दिवाकर सहाय, विजय कुमावत, वेद प्रकाश पंचोली एवं ललिता, रेखा, काली गुर्जर, ममता मोड, सीमा त्रिवेदी, अमन तिवारी आदि उपस्थित रहे।