मनासा। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में संगठन खड़ा हैं। नीमच जिले में निवासरत सभी सनातनी परिवारों का इस घटना से मन बहुत आहत हैं,और संगठन इस अत्याचार, प्रताड़ना की घोर निंदा करता हैं।
बांग्लादेश में हिंदुओं के मंदिरों और घरों पर हमले, उनकी संपत्ति की लूट, और उनके साथ हो रहे दुर्व्यवहार, माताओ-बहनों और छोटे-छोटे बच्चो के साथ घट रही हरदय विदारक विभत्स घटनाएं हमारे लिए चिंता का विषय हैं। हम मांग करते हैं कि बांग्लादेश सरकार इस मामले में तुरंत कार्यवाही करे और हिंदू समुदाय को सुरक्षा व्यवथा प्रदान की जाए और उनकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
संगठन,सर्व समाज के माध्यम से 14 अगस्त बुधवार बंद और जन आक्रोश रैली का पूर्ण रूप से समर्थन करता है।
विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल मनासा