मनासा। ग्राम भमेसर में बीते दिनों एक मगरमच्छ गांव के बीच रहवासी इलाके में बने बाड़े में घुस गया था। वही ग्राम खड़ावदा में मंगलवार की रात में गांव के समीप नदी नाले से निकलकर एक मगरमच्छ रहवासी इलाके में बने बाड़े में घुस गया जिसका वन विभाग टीम ने रेस्क्यू किया।
दरअसल मंगलवार रात्री 3 बजे वनविभाग को खड़ावदा निवासी चरणसिंह ने सूचना दी के ग्राम खड़ावदा में रमेश पिता नारायण जाट के घर के बाड़े में एक मगरमच्छ घुस गया है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने तुरंत मामला संज्ञान में लेते समय रहते मोके पर पहुचे। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगर का रेस्क्यू कर पिंजरे में लिया। मगरमच्छ लगभग 7-8 फीट लंबा एवं 80-90 किलो वजनी तथा पूर्णतः स्वस्थ था। रेस्क्यू के बाद मगर को प्राकृतिक ग्रह वास गांधीसागर जलाशय में छोड़ा गया। रेस्क्यू कार्य के दौरान रेस्क्यू दल नवल सिंह प.स. मनासा, महेश पाटीदार, बीट प्रभारी मनासा एवं रावतपुरा एवं शासकीय वाहन उड़नदस्ता चालक प्रेम सिंह गौड़ एवं ग्रामीणों का योगदान रहा।