नीमच। मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप नीमच द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नीमच जिला इकाई के बैनर तले पद्मावती सामुदायिक भवन कोटा रोड सिंगोली नगर क्षेत्र में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम का प्रारंभ शाम 7 से किया जाएगा जिसमें मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप नीमच के एक से बढ़कर एक कलाकारों द्वारा देश भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएगी कार्यक्रम की जानकारी मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप एडमिन खजानसिंह पवार द्वारा दी गई सिंगोली क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम में अतिथि तहसीलदार राजेश सोनी ,थाना प्रभारी बीएल भाबर ,भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी, विक्रम नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन ,उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, सीएमओ अंकित माझी ,और मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं उनकी कार्यकारिणी टीम सहित उपस्थित रहेंगे।
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नीमच जिला इकाई के अध्यक्ष प्रदीप जैन द्वारा चर्चा करते हुए बताया गया की सिंगोली नगर में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन पहली बार किया जा रहा है और उक्त कार्यक्रम को करने के लिए नीमच से मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप को आमंत्रित किया गया है और अपील की गई है की अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।