नीमच। धनवंतरी पौधा बैंक संगठन द्वारा वृहद पौधा रोपण सम्पन्न हुआ। धनवंतरी ऐसी अद्वतीय संस्था पर्यावरण के प्रति पूरे समर्पण भाव से प्रकृति के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रही है और पौधों को निःशुल्क उपलब्ध करवाती है। संस्था के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बृजेश सक्सेना जी ने पौधारोपण की महत्ता इस गीत की पंक्ति से बताई कि रहें ना रहें हम महका करेंगे यह पेड़ और पौधे हमारे बाद भी दुनिया को लाभान्वित करते रहेंगे। वार्ड 36 की पार्षद वीणा सक्सेना ने सभी से अपील की कि प्रत्येक शिशु जन्म के साथ ही कम से कम एक पौधा प्रकृति में लगाया जाना चाहिए।
धनवंतरी पौधा बैंक संगठन से जुड़े सदस्यों ने वृहत् स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न किया। पौधारोपण कार्यक्रम लेवड़ा रोड स्थित राजेन्द्र ट्रेडिंग कम्पनी के परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में राजेंद्र बंब के सुपुत्र एवं चीता खेड़ा वाले बसंती लाल जी बोहरा के दामाद स्वर्गीय धर्मेंद्र जी बंम को श्रद्धांजलि दी गई। अतिथि स्वागत के पश्चात संगठन अध्यक्ष पुष्पलता सक्सेना ने संगठन के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
इसके पश्चात संस्था के अशोक कुमार सक्सेना एडवोकेट, पुष्पलता सक्सेना, अशोक कुमार गोयल, बीना गर्ग, भावना काठेड, रामेश्वर लाल आमेटा, महेश शर्मा, वंदना साहू, विद्या त्रिवेदी, विनीत शर्मा का जन्मदिवस अभिनंदन तिलक और मोतीमाला से किया साथ ही पौधारोपण के साथ नीम, पीपल, हरड़, बहेड़ा, आंवला, शमी, जामुन, अमरूद के पौधे लगाकर यह स्मृति को चिरस्थाई किया। इस अवसर पर महेश शर्मा के एक महीने के आयम्बिल तप किए जाने पर उनकी अनुमोदन शिल्पा जैन और ज्योति मेहता के द्वारा प्रस्तुत अनुमोदना गीत से की गई। इस अवसर पर धनवंतरी पौधा बैंक संगठन के संरक्षक एडवोकेट अजय भटनागर, राजेन्द्र बंब, महेन्द्र बंब, राजेन्द्र बंब, शंभू बंब, सुरेन्द्र बंब, प्रीति सक्सेना, साधना सेवक, मीना हरित, महेन्द्र त्रिवेदी, डॉ यतीन मेहता, यतीन मेहता, निकिता सिंहल, डिम्पी जैन, हरिश उपाध्याय, अमृतलाल चौहान, राजेन्द्र गर्ग , अशोक गोयल, रमेश प्रजापति भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्येन्द्र सक्सेना ने किया। उपरोक्त जानकारी संस्था के प्रचार सचिव रुद्र पाराशर ने दी।