BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2024, 12:10 pm
BIG NEWS : रतलाम में जूनियर फूड ऑफिसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, राशन दुकान निलंबन की बहाली के लिए मांगे 15 हजार, सरकारी आवास पर लोकायुक्त की कार्रवाई, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। जावरा में बुधवार सुबह उज्जैन लोकायुक्त ने कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी जावरा प्रेमकुमार अहिरवार को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। उचित मूल्य की दुकान के निलंबन की बहाली को लेकर 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। लोकायुक्त ने कनिष्ठ अधिकारी के सरकारी आवास पर छापामार कार्रवाई की।


लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया देवी सिंह गुर्जर निवासी अरनिया गुर्जर पिपलौदा जिला रतलाम ने लोकायुक्त उज्जैन पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के समक्ष शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि भोलेनाथ स्वयं सहायता समूह को आवंटित उचित मूल्य की दुकान किसी कारणवश निलंबित कर दी गई थी। उक्त उचित मूल्य की दुकान पर शिकायतकर्ता की पत्नी पार्वती देवी समूह की सचिव एवं विक्रेता है। उचित मूल्य की दुकान की निलंबन से बहाली के लिए कनिष्ठ खाद आपूर्ति अधिकारी जावरा प्रेम कुमार अहिरवार द्वारा 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी।


8 सदस्य ट्रेप दल ने की छापेमारी
इसके बाद शिकायत का सत्यापन किया। आठ सदस्य ट्रैप दल का गठन किया। बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे ट्रेप प्लान के मुताबिक प्रेम कुमार अहिरवार को रिश्वत की राशि 4 हजार रुपए लेते जावरा स्थित शासकीय आवास पर रंगे हाथों पकड़ा। दोपहर 12 बजे तक लोकायुक्त की कार्रवाई जारी थी।


ट्रैप की कार्रवाई में डीएसपी राजेश पाठक, इंस्पेक्टर दीपक सेजवार, हेड कांस्टेबल हितेश, कांस्टेबल उमेश जाटव, मोहम्मद इसरार, श्याम शर्मा शामिल थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE