दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिले में साड़ी वॉकथान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.दतिया कलेक्टर संदीप माकिन द्वारा कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई गई, साड़ी वॉकथान कार्यक्रम की शुरुआत स्टेडियम से हुई जो कि पीताम्बरा मंदिर के उत्तर द्वार पर चलकर समाप्त हुई.इसके बाद सभी उपस्थित महिलाओं को दतिया कलेक्टर संदीप माकिन द्वारा सम्मानित किया गया. दतिया कलेक्टर संदीप माकिन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा की आप सभी एक सशक्त भारत का बहुत अच्छा उदाहरण है,उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया.उन्होंने शासन के एक पेड़ माँ के नाम अभियान को प्रोत्साहित करते हुए वहां उपस्थित सभी नारी शक्ति को एक एक पौधा भी भेंट किया।