BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2024, 1:00 pm
BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से, केंद्रीय मंत्री सिंधिया के इस्तीफे से रिक्त हुआ है पद, 21 अगस्त तक जमा होंगे नामांकन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक खाली सीट के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। 22 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। 26 अगस्त तक नाम वापसी हो सकेगी। मतदान 3 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना एवं परिणाम की घोषणा भी इसी दिन की जाएगी।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश सहित 9 राज्यों में होने वाले राज्यसभा निर्वाचन के लिए 7 अगस्त को अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब एमपी विधानसभा में नामांकन जमा करने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।


विधानसभा सचिव अरविन्द शर्मा बने रिटर्निंग अधिकारी, जमा कराएंगे नामांकन
राज्यसभा सदस्य चुनाव के लिए नामांकन भरे जाने को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें अरविन्द शर्मा सचिव मप्र विधानसभा को रिटर्निंग अधिकारी और भगवतदीन सिंह परस्ते अपर सचिव मप्र विधानसभा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। नामांकन जमा करने का काम 21 अगस्त तक कार्यालयीन दिवस पर सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक होगा।


सिंधिया के इस्तीफे के बाद रिक्त हुआ पद
एमपी में राज्यसभा सांसद के एक पद के लिए नामांकन भरा जाएगा। यह पद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद दिए गए इस्तीफे से रिक्त हुआ है। अब एक साल के लिए बचे कार्यकाल के लिए नाम तय कर नामांकन दाखिल कराया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE