BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2024, 2:35 pm
KHABAR : देशभक्ति के गीतों पर झूमे पुलिसकर्मी, पुलिस ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा, खुली जीप में सवार होकर निकले पुलिस अधीक्षक, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। आजादी की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्‍यालय भोपाल के द्वारा श्श्हर घर तिरंगाश्श् अभियान के साथ-साथ ही 9 से 15 अगस्त तक प्रदेश में श्श्आजादी के रंग, खाकी के संगश्श् अभियान चालाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंह के नेतृत्‍व में गुना पुलिस द्वारा खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग के तात्‍वाधन में स्‍कूली छात्रों के साथ पुलिस बैण्‍ड की मधुर धुन पर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।


रैली में शामिल सभी लोग तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के तरानों पर चले। साथ ही इस दौरान शहर के जयस्‍तम्‍ब चौराहे पर पुलिस बैण्‍ड पर देशभक्ति गीतों की मधुर प्रस्‍तुतियां दीं गईं। लोगों के द्वारा रास्‍ते में जगह-जगह रैली पर पुष्‍प वर्षा कर स्‍वागत किया गया। श्श्हर घर तिरंगाश्श् एवं श्श्आजादी के रंग, खाकी के संगश्श् अभियान को लेकर गुना पुलिस द्वारा खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग के तत्वावधान में पुलिस परेड ग्राउण्‍ड से बहुत ही मनमोहक अंदाज में तिरंगा यात्रा निकाली गई।


इससे पहले पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंह और उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शि‍क्षकाओं के द्वारा तिरंगा एवं शहीदों के सम्‍मान की शपथ ली गई। पुलिस शहीद स्‍मारक पर पुष्‍पांजलि अर्पित कर रैली प्रारंभ की गई। रैली जेल रोड, परशुराम चौक, अशोक नगर रोड, हनुमान चौराहा, जयस्‍तंभ चौराह, जज्‍जी बस स्‍टेण्‍ड, सदर बाजार, हाट रोड होते हुए वापस पुलिस लाईन पहुंचकर समाप्‍त हुई।


इस दौरान जयस्‍तंभ चौराहा पर पुलिस बैण्‍ड पर देशभक्ति गीतों की मधुर प्रस्‍तुतियां दीं गई, जिसमें उपस्थित लोग देशभक्ति के रंग में झूमते नजर आए एवं तालियों व पुष्‍प वर्षा से रैली का स्‍वागत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE