BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2024, 2:38 pm
BIG REPORT : उपमुख्यमंत्री से मिला मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल, कर्मचारियों ने बताया स्थाई फंड व्यवस्था समाप्त करने की घोषणा हुई पर आदेश नहीं निकला, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से मिला और अपनी मांगें एवं समस्याएं बताईं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष कमलेश पटेल और सचिव दिनकर राव ने देवड़ा को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की स्थाई फंड व्यवस्था समाप्त करने की घोषणा की थी पर आज तक आदेश जारी नहीं हुए हैं। इससे प्रदेश के 50 हजार से अधिक कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं।


शर्मा ने बताया कि कांग्रेस शासन काल वर्ष 2019-20 में नवनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परिवीक्षा अवधि में प्रथम वर्ष 70, दूसरे वर्ष 80 और तीसरे वर्ष 90 प्रतिशत वेतन देने का प्रावधान किया गया था। जिसे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समाप्त करने की घोषणा कर दी थी पर आदेश न निकलने से इसका पालन नहीं हुआ। जिससे 50 हजार कर्मचारियों को हर माह नुकसान हो रहा है।


उन्होंने बताया कि 15-20 साल से दैनिक वेतन भोगी विभिन्न विभागों में अस्थाई कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें नियमित स्थापना में रखते हुए भी 70 से 90 प्रतिशत कम वेतन दिया जा रहा है, जो न्याय संगत नहीं है। शर्मा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि वे इस संबंध में शीघ्र की अधिकारियों से बात करके रास्ता निकालेंगे। कर्मचारियों ने जनवरी 2024 से दिया जाने वाला 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता अब तक नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया। इसमें में देवड़ा में जल्द आदेश जारी करने का भरोसा दिलाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE