दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी दतिया के द्वारा तिरंगा यात्रा बाइक रैली का दतिया नगर में आयोजन किया तिरंगा यात्रा बाइक रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा उपस्थित रहें तिरंगा यात्रा बाइक रैली टेऊराम धर्मशाला ठंडी सड़क से प्रारंभ होकर किला चौक दारू घर की पुलिया तिगेलिया पीतांबरा चौराहा से होते हुए मुडीयन का कुआं टाउन हॉल किला चौक और वीर स्थल पर तिरंगा यात्रा बाइक रैली संपन्न हुई,तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि डॉ नरोत्तम मिश्रा ने यात्रा के दौरान स्वयं बाइक चलाकर भारत माता के जयकारे लगाएं तिरंगा बाइक रैली यात्रा में दतिया विधानसभा क्षेत्र के हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सात सैकड़ा बाइकों से यात्रा में शामिल हुए।