BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2024, 3:19 pm
NEWS : तीन दिवसीय दिव्यांग उपकरण चिन्हीकरण शिविर, विधायक चंद्रभानसिंह आक्या व श्री भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति के सौजन्य से आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौडगढ़। चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या व श्री भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर शाखा अजमेर के सौजन्य से तीन दिवसीय दिव्यांग उपकरण चिन्हीकरण शिविर 16 से 18 अगस्त तक स्टेशन रोड स्थित श्री केसरियाजी जैन धर्मशाला चित्तौडगढ़ में आयोजित किया जाएगा।


शिविर संयोजक रवि विराणी ने बताया कि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या व श्री भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर शाखा अजमेर के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांग उपकरण चिन्हीकरण शिविर में दिनांक 16 से 18 अगस्त तक प्रातः 10 से अपरांह 4 बजे तक पात्र व्यक्ति अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रति के साथ मोबाईल नम्बर दर्ज करा अपना रजिस्टेªशन करा सकेंगें।


शिविर संरक्षक अनिल ईनाणी ने बताया कि इस शिविर में रजिस्टेªशन के पश्चात समस्त पात्र दिव्यांगजनो को आगामी दिनो में जयपुर पैर, कृत्रिम हाथ कैलीपर, बैसाखी, छड़ी, कान की मशीन, व्हीलचेयर, ट्राई साईकिल, ब्लाईंड स्टीक आदि उपकरण निःशुल्क वितरीत किये जाएगें।


श्री भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति के अजमेर संभाग कोर्डिनेटर सुरेश मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर की रजिस्टर्ड दिव्यांगजनो को लाभान्वित करने हेतु आगामी दिनो में चित्तौडगढ़ में विशाल शिविर लगाया जाएगा। जिसमें मोके पर ही वर्कशाप लगाकर गोद में लाओ, चलाकर ले जाओ की तर्ज पर हाथो हाथ जयपुर फुट बनाकर लगाए जाएगें, साथ ही अन्य उपकरणो का वितरण किया जाएगा।


इस शिविर में संयोजक के रूप में ओमप्रकाश शर्मा, भंवरसिंह खरड़ीबावड़ी, दिनेश शर्मा, रोहिताश्व जाट, रतन डांगी व पवन आचार्य को नियुक्त करते हुए विधानसभा क्षेत्र चित्तौडगढ़ के समस्त जनप्रतिनिधियो व कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनो को लाने की जिम्मेदारियां प्रदान की गई है। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने जिले के समस्त सरपंचगणो, ग्राम सेवको, पार्षदगणो, वार्ड पंचो, जन प्रतिनिधियो, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों व समाज कल्याण विभाग के अधिकारीयो से समस्त दिव्यांगो को इस शिविर में लाकर चिन्हीकरण कराने का अनुरोध किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE