BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2024, 4:18 pm
KHABAR : भारत माता की जय-वंदे मातरम से गुंजायमान हुआ शहर, देश भक्ति के तरानों के साथ उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को उज्जैन में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे,आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी उत्साहपूर्वक हाथ में तिरंगा लिए शामिल हुए।


यात्रा में देश भक्ति के तराने के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम, विजय विश्व तिरंगा प्यारा के जय घोष के साथ स्कूली बच्चे राष्ट्रीय ध्वज लिए चले।


नगर निगम की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ क्षीर सागर सागर स्टेडियम से हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरवांवित करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।


तिरंगा यात्रा में शहर के स्कूल, कॉलेजों के विद्यार्थी, स्वयं सेवी सस्थाएं और आम नागरिक ने भी तिरंगा हाथ में लेकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की।


राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन
यात्रा क्षीरसागर स्टेडियम से प्रारंभ होकर चामुंडा माता चौराहा होते हुए शहीद पार्क पहुंची। यात्रा मार्ग पर बच्चों ने देशभक्ति नारे लगाए। शहीद पार्क पर यात्रा के पहुंचने के बाद राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।


ये रहे मौजूद
इस मौके पर सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, विवेक जोशी, संजय अग्रवाल, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, निगम आयुक्त आशीष पाठक सहित बढ़ी संख्या में जन समूह उपस्थित था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE