BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2024, 5:32 pm
KHABAR : बांग्लादेश में अल्प संख्यकों पर हो रहे अमानवीय अत्याचारों के खिलाफ मातृ शक्ति संगठन ने राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन, पढे़ महबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। बांग्लादेश में सत्ता पलटने के बाद वहां के अल्प संख्यक हिंदुओं के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार एवं अत्याचारों के खिलाफ आज पूरे नीमच जिले में बंद का एलान किया गया था। इसी तारतम्य में सिंगोली में दोपहर 2 बजे मातृ शक्ति संगठन द्वारा महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार प्रतिनिधि राजेश बैरागी को दिया गया।


ज्ञापन में बताया गया कि पिछले दिनों हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में सत्ता के परिवर्तन के बाद वहां इस्लामी कट्टर पंथियों द्वारा बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदू समाज के साथ बहुत ही विभत्स और अमानवीय अत्याचार किए जा रहे हैं, ऐसी घटनाएं जिनका जिक्र करना भी संभव नहीं है, इन्हें देखकर समस्त हिंदू समाज आंदोलित एवं आक्रोशित है हम भी अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए, आपसे मांग करते हैं कि बांग्लादेश के राष्ट्रपति महोदय से तत्काल इन घटनाओं पर रोक लगाने की वार्ता करें तथा वहां के अल्पसंख्यकों की जान माल व्यापार की सुरक्षा की गारंटी लें, यदि संभव हो तो वहां सैनिक हस्तक्षेप कर हमारे हिंदू भाइयों को सुरक्षा प्रदान करें। हमारा समाज संगठन इस घटना से आक्रोशित है और कटु निंदा करता है।


ज्ञापन के दौरान मातृशक्ति संगठन की मधुबाला पालीवाल, संतोष धाकड़, पिंकी सोनी, लता शर्मा, कमला बाई, शांति बाई, शंकरी माली, लीला देवी, रानी पटवा, बसंती माली, संगीता देवी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE