उज्जैन। जिले के प्रभार मिलने के बाद पहली बार मंत्री गौतम टेटवाल उज्जैन पहुंचे। टेटवाल ने शहर पहुंचने के बाद सबसे पहले परिवार के साथ श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। इस दौरान उनके साथ शहर के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। दर्शन के बाद टटवाल ने कहा बड़े भाई के आदेश का पालन होगा। महाकाल की चौखट की झाड़ू लगाने और साफ़ सफाई भी व्यवस्था पूरी तन्मयता से करूँगा।
मध्यप्रदेश शासन में राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग एवं प्रभारी मंत्री उज्जैन गौतम टेटवाल ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुँच कर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन का लाभ लिया। उन्होंने चाँदी द्वार के पास से पूजन अभिषेक किया। राजेश पुजारी व आकाश पुजारी द्वारा पूजन सम्पन्न करवाया गया। नंदी हाल से पूजन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचन्द जुनवाल द्वारा मंत्री टेटवाल का सम्मान किया गया। इस दौरान टेटवाल ने कहा कि उज्जैन की जो आवश्यकता होगी वो पूरी होगी। सेवक हु सेवक ही रहूँगा महाकाल की चौखट की झाड़ू लगाने और साफ़ सफाई की व्यवस्था पूरी तन्मयता के साथ करूँगा।