चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान की ओर से तिरंगा वितरण कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा योजना को सफल बनाने के लिए व्यापार महासंघ संस्थान के अध्यक्ष सुनील कुमार जागेटिया के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली गई।
रैली कलेक्ट्रेट चौराहा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्ग से होकर राणा सांगा बाजार नेहरू बाजार गोलप्याऊ पर होकर समापन किया गया। अध्यक्ष सुनील कुमार जागेटिया ने बताया कि हमारे देश की आजादी को 78 वर्ष पूरे हो चुके हैं देश ऊंचाइयों की ओर बढ़ते हुए जल्द ही महाशक्ति बनकर उबरेगा। महासंघ संस्थान के महामंत्री राजकुमार बज ने बताया की हर घर तिरंगा योजना को सफल बनाने के लिए सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। दुकानों पर झंडा और तिरंगे वितरण किए गए। कार्यक्रम में महासंघ के प्रमुख पदाधिकारी महासंघ संरक्षक ओम लड्डा, सुरेश श्रीमाल , ऋषभ डांगी, प्रहलाद पटवा, एवंत मेहता, विशाल स्वरूप्रिया, राजकुमार वेद ,रफीक नागोरी, नरोत्तम हेड़ा, शिव प्रजापत, अजय बनवार, बृजेश राठौर, मनीष बांगड़, कमलेश सिंघवी, पिंटू मोदी, जतन लोढ़ा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
महासंघ संस्थान के सचिव प्रतीक बोहरा ने बताया कि व्यापार महासंघ स्वतंत्रता दिवस पर प्रातः 10: 30 बजे व्यापार महासंघ संस्थान के कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम रखा जाएगा। जहां शहर के सभी व्यापारी ध्वजारोहण करके पर्व मनाएंगे। संस्थान के कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी ने सभी व्यापारियों से स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में जुड़ने के लिए अपील की।