शाजापुर। जिला अस्पताल में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर लक्ष्मी पंवार को निलंबित कर दिया गया है। लक्ष्मी पर ऑपरेशन से डिलीवरी के नाम पर 15000 रुपये की अवैध वसूली किए जाने का आरोप है। रुपए लेनदेन में सहयोग करने वाली आशा कार्यकर्ता को भी चेतावनी दी गई है। मामले की शिकायत पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने ये बड़ी कार्रवाई की है।
ये था मामला
सोमवार के दिन मूली खेड़ा निवासी पवन समाजसेवी राधेश्याम मालवीय को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे जहां पर पवन ने शिकायत की थी कि जिला अस्पताल में उसकी पत्नी की डिलेवरी होनी थी जिसको लेकर उनकी गांव की आशा कार्यकर्ता ने प्रसव के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत ली थी मामले कि शिकायत पवन ने सिविल सर्जन को शिकायत की थी जिस पर सिविल सर्जन एवं अन्य आला अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया था जिस पर शाजापुर कलेक्टर ऋतु बाफना ने कारवाही करते हुए जिला अस्पताल में पद्दस्थ लक्ष्मी पंवार को निलंबित कर दिया है एवं मामले मै मूली खेड़ा निवासी आशा कार्यकर्ता सीता बाईं को चेतवानी दी है।
मामले में मंगलवार को भी लक्ष्मी पंवार द्वारा संचालित एक स्वस्थ क्लिनिक को सील किया था जो नियम विरूद्ध संचालित किया गया था