नीमच। हमारा शहर स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त हो इसमें सबका साथ हो इसी उद्देश्य को लेकर स्वतंत्रता दिवस के पुर्व शहर में स्थित वीर क्रांतिकारी युवा शहीद, स्वतंत्रता सेनानी, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया कि वाटिका एवं प्रतिमाओं की साफ-सफाई हेतु स्वच्छता एवं पर्यावरण मित्र निरन्तर अभियान चला कर शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में जुटे हुए हैं अभियान के तहत बुधवार दिनांक 14 अगस्त को प्रातः 7 से 9 बजे तक फुव्वारा चोक स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की वाटिका में स्वच्छता अभियान चलाया गया परिसर से घास उखाड़ कर 1 ट्राली के लगभग कचरा एकत्रित किया गया अभियान में सुभाष वाटिका परिसर संयोजक नवीन कुमार अग्रवाल, सुभाष सैना के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश गोयल,नीमच के अध्यक्ष मोहनलाल सैनी,सैनी समाज के उपाध्यक्ष कालुराम सैनी, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष किशोर बागड़ी, रामलाल रामरख्यानी, आदि ने श्रमदान में सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था के रामलाल रामरख्यानी ने दी है।