कंजार्डा। बांग्लादेश में सत्ता पलट के बाद वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ हो रहे अमानवीय विभत्स अत्याचारों के विरोध में नीमच जिला बंद के स्वैच्छिक आव्हान को कंजार्डा के हर वर्ग ने अपना समर्थन देते हुए नगर को पूर्ण स्वैच्छिक व शांतिपूर्ण बंद रखा। बंद को ग्राम वासियों व व्यापारियों का पूर्ण समर्थन मिला। अशासकीय विद्यालय भी बंद रखे गए।व्यापारियों ने स्वैच्छिक अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। बताया गया कि पिछले दिनों हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में सत्ता के सत्ता परिवर्तन के बाद वहां के इस्लामी कट्टर पंथियों द्वारा वहां के अल्पसंख्यक हिंदू समाज के साथ बहुत ही विभत्स और अमानवीय अत्याचार किए जा रहे हैं, ऐसी घटनाएं जिनका जिक्र करना भी संभव नहीं है, इन्हें देखकर समस्त हिंदू समाज आंदोलित एवं आक्रोशित है हम भी अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए, आपसे मांग करते हैं कि बांग्लादेश के राष्ट्रपति महोदय से तत्काल इन घटनाओं पर रोक लगाने की वार्ता करें। तथा वहां के अल्पसंख्यकों की जान माल ,व्यापार की सुरक्षा की गारंटी लें, यदि संभव हो तो वहां सैनिक हस्तक्षेप कर हमारे हिंदू भाइयों को सुरक्षा प्रदान करें। हमारा समाज, संगठन इस घटना से आक्रोशित है कटु निंदा करता है।