खरगोन। मध्य प्रदेश के नागरिकों को 15 अगस्त से रजिस्ट्री व्यवस्था में नई सौगात मिलने जा रही है। इससे प्रदेशवासियों को बार.बार सरकारी आफिसों के चक्कर लगाने से आजादी मिलेगी। रजिस्ट्रार ने बताया कि संपदा 2.0 मोबाइल एप 15 अगस्त लागू हो रही है, इस सुविधा के बाद से जमीनों की खरीदी के तत्काल बाद ट्रांसफर अपने आप हो जाएगा। इस साफ्टवेयर में कई ऐसी विशेषताएं हैं। जो देश में पहली बार क्रियान्वित हो रही हैं। जिलें में कृषि भूमि के खसरे के अंतरण के दस्तावेज रजिस्टर्ड होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके चलते संपदा एप्लीकेशन से राजस्व विभाग के रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम के उपयोग से साइबर तहसीलों में स्वतरू नामांतरण होना शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर में विभिन्न विभागों को लिंक करने की सुविधा है। इससे उन्हें अपने कामों के लिए पंजीयन कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
संपदा 2.0 में पंजीयन के लिए आधार और ई.केवाईसी ;म.ज्ञल्ब्द्ध की जरूरत होगी। संबंधित लोगों के बॉयोलॉजिकल आइडी से दस्तावेज तैयार होंगे। संबंधित व्यक्ति को सत्यापित करना होगा। सभी पक्षकारों का अलग.अलग माध्यम से ऑनलाइन वैरिफिकेशन होगा। इसके बाद ही आप सुविधा का लाभ ले सकेंगे।