भोपाल। मध्यप्रदेश आजादी के जश्न में डूबा है। भोपाल के लाल परेड मैदान में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर ओपन जीप में परेड की सलामी लेंगे। कार्यक्रम में पुलिस और होमगार्ड जवानों को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना भी मौजूद रहेंगे। मुख्य परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के सहायक पुलिस आयुक्त, भोपाल मयूर खंडेलवाल करेंगे। सहायक परेड कमांडर की भूमिका सहायक सेनानी हॉक फोर्स, बालाघाट सोनू कुर्मी निभाएंगे।
परेड में पुलिस बैंड समेत 17 टुकड़ियां शामिल होंगी। इनमें प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (उत्तरी जोन), महिलाओं का विशेष सशस्त्र बल, जिला बल एवं रेल की संयुक्त टुकड़ी, हॉक फोर्स, एसटीएफ, जिला पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), एनसीसी (सीनियर विंग गर्ल्स), एनसीसी (सीनियर डिवीजन), गाइड गर्ल्स, स्काउट्स बॉयज, शौर्य दल, लाड़ली बहना और अश्वरोही दल होंगे।
30 जिलों में मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
प्रदेश के 30 जिलों में मंत्री स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के चीफ गेस्ट होंगे। बाकी जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में ध्वजारोहण करेंगे। इंदौर के प्रभारी मंत्री सीएम मोहन यादव हैं, इसलिए सिर्फ इंदौर में विजयवर्गीय स्थानीय जिले में मुख्य अतिथि होंगे।
बाकी मंत्रियों को गृह जिले के बजाय प्रभार के जिलों में मुख्य अतिथि बनाया गया है। मुरैना में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर चीफ गेस्ट होंगे। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा जबलपुर और राजेंद्र शुक्ल सागर में ध्वजारोहण करेंगे।
इन जिलों में ये मंत्री चीफ गेस्ट
मंत्री जिले
जगदीश देवड़ा जबलपुर
राजेंद्र शुक्ल सागर
कैलाश विजयवर्गीय इंदौर
प्रहलाद सिंह पटेल रीवा
करण सिंह वर्मा सिवनी
उदय प्रताप सिंह कटनी
सम्पतिया उइके सिंगरौली
तुलसीराम सिलावट ग्वालियर
रामनिवास रावत दमोह
एदल सिंह कंषाना दतिया
निर्मला भूरिया मंदसौर
गोविंद सिंह राजपूत गुना
विश्वास सारंग हरदा
नारायण सिंह कुशवाह शाजापुर
नागर सिंह चौहान आगर
प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी
राकेश शुक्ला अशोकनगर
चौतन्य काश्यप राजगढ़
इंदर सिंह परमार बड़वानी
कृष्णा गौर सीहोर
धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी खंडवा
दिलीप जायसवाल सीधी
गौतम टेटवाल उज्जैन
लखन पटेल विदिशा
नारायण सिंह पंवार रायसेन
नरेंद्र शिवाजी पटेल बैतूल
प्रतिमा बागरी डिंडौरी
दिलीप अहिरवार अनुपपूर
राधा सिंह मैहर